फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mashroom Production

दुलम की मातृशक्ति ने मशरूम से आर्थिक स्थिति सुधारने होने की ठानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mashroom Production
बागेश्वर के दुलम गांव में मशरूम की खेती की तकनीक सीखतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट के दुलम गांव की महिलाओं ने मशरूम से आर्थिक स्थिति मजबूत करने की ठान ली है। गांव की 30 महिलाएं मशरूम की खेती का प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन

मशरूम की खेती के लिए गांव की महिलाओं को जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस) ने प्रेरित किया। महिलाओं ने भी मशरूम की खेती में रुचि दिखाते हुए प्रशिक्षण के लिए हामी भर दी। गांव की कांति कोरंगा, खष्टी कोरंगा, जानकी देवी, गोविंदी देवी, हरमा देवी, भावना कोरंगा, दीपा कोरंगा, सरला कोरंगा, पूनम कोरंगा समेत 30 महिलाएं गांव में ही मशरूम की खेती का प्रशिक्षण ले रही हैं। महिलाओं का लक्ष्य गांव को मशरूम का हब बनाने का है। कहती हैं कि मशरूम से गांव की आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगी और अन्य गांवों के लोगों को भी मशरूम की खेती का प्रशिक्षण देंगी। जेएसएस के भगवत कोरंगा ने बताया कि महिलाओं में मशरूम प्रशिक्षण को लेकर खासा उत्साह है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को ढिंगरी प्रजाति के मशरूम की खेती की तकनीक सिखाई जा रही है। बताया कि प्रशिक्षण तीन महीने तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed