फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mashroom Production

किसानों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mashroom Production
बागेश्वर के काफलीगैर में किसानों को मशरूम का प्रशिक्षण देते प्रशिक्षक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। एग्रीकल्चर काउंसिल ऑफ इंडिया नई दिल्ली की ओर से कौशल विकास कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

एक माह तक चले प्रशिक्षण शिविर के कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर में समापन किया गया। प्रशिक्षकों ने कहा कि मशरूम का सबसे अधिक लाभ ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और मधुमेह के रोग में मिलता है। बाजार में मशरूम की लगातार बढ़ती मांग से किसानों के लिए स्वरोजगार का यह अच्छा विकल्प बन रहा है। किसानों को बटन मशरूम, ऑस्टर मशरूम, दूधिया मशरूम की उत्पाद तकनीकों के बारे में बताया गया। लीड बैंक अधिकारी एमएस पांगती ने किसानों को ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी। किसानों को विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के प्रक्षेत्र हवालबाग का भ्रमण कराया गया। वैज्ञानिक डॉ. राजशेखर ने मशरूम बीज बनाने और कंपोस्ट बनाने के साथ ही सूप, अचार बनने की प्रक्रिया बताई। कनाड़ गांव के मशरूम उत्पादक सुंदर सिंह की प्रदर्शनी की सराहना की गई। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. कमल कुमार पांडे, प्रशिक्षण समन्वयक हरीश चंद्र जोशी, निधि सिंह, मेदनी प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed