{"_id":"680fcd49fdcc73da92091784","slug":"marriage-party-electric-current-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-115145-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: शादी के पंडाल में काम कर रहा मजदूर करंट से झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: शादी के पंडाल में काम कर रहा मजदूर करंट से झुलसा
Tue, 29 Apr 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
गिरने से सिर में आई है गंभीर चोट
बागेश्वर/गरुड़। शादी के पंडाल में काम करते वक्त एक मजदूर करंट की चपेट में आकर 10 फुट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसका यहां उपचार चल रहा है।
सोमवार को गरुड़ क्षेत्र में एक शादी समारोह में काम करने के दौरान सुंदर पुत्र चिनकामू (24) हाल निवासी गरुड़ पंडाल में बिजली की लाइन को ठीक करने के लिए सीढ़ी पर चढ़ा हुआ था। अचानक करंट की चपेट में आने से वह गिर गया। जिसके बाद लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल की चिकित्सक डाॅ. साक्षी ने बताया कि घायल पांच प्रतिशत झुलसा है। नीचे गिरने से सिर में चोट आई है। उसका सीटी स्कैन कराया गया है रिपोर्ट आने के बाद उसका उपचार किया जाएगा।