फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Marcket News of Bageshwar

दिवाली पर इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रीकल सामान की खरीद पर पाएं छूट और आकर्षक उपहार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Marcket News of Bageshwar
चंपावत में दीवाली को लेकर सजी सजावटी सामान की दुकान। - फोटो : CHAMPAWAT
बागेश्वर। दीपावली के लिए बागेश्वर का बाजार सज चुका है। कोरोना काल के बाद बेहतर व्यापार की उम्मीद में व्यापारी आकर्षक स्कीम लांच कर रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल उत्पादों पर 15 से 40 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।
विज्ञापन

कई उत्पादों की खरीद पर आकर्षक उपहार भी दिए जा रहे हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस दिवाली लोग जमकर खरीदारी करेंगे और पिछले वर्ष की दीपावली पर मंदी की मार झेल चुके व्यापार में तेजी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी टीम ने नगर के प्रतिष्ठित इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल व्यापारियों से दीपावली को लेकर उनकी तैयारी और उम्मीदों पर बातचीत की। व्यापारियों ने माना कि बाजार में पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक उत्साह है। इस बाद दिवाली पर बेहतर व्यापार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद टीवी, फ्रिज, वांशिंग मशीन पर 10 से 40 प्रतिशत तक की छूट रखी गई है। अधिक सामान की खरीदारी पर ग्राहकों को आकर्षक उपहार देने की भी योजना है। पिछले वर्ष कोरोना ने कारोबार को बुरी तरह से प्रभावित किया था। इस वर्ष बेहतर कारोबार होने की उम्मीद है।
हरीश जोशी, इलेक्ट्रॉनिक्स विक्रेता एसबीआई तिराहा बागेश्वर
दीपावली पर एसी, टीवी, फ्रिज, मोबाइल, लॅपटॉप, वांशिंग मशीन, होम थियेटर सहित सभी उत्पादों पर 20 से 40 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। हर खरीद पर ग्राहक को आकर्षक उपहार भी दिया जा रहा है। दिवाली को लेकर एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। उम्मीद है इस साल दीपावली पर बेहतर कारोबार होगा।

सुरेश तिवारी, इलेक्ट्रॉनिक विक्रेता, तहसील मार्ग बागेश्वर
दीपावली को देखते हुए माला, लड़ी, झूमर आदि पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। गीजर, हीटर, एलईडी बल्ब सहित अन्य उत्पादों पर भी 15 से 20 प्रतिशत की छूट रखी गई है। ग्राहकों की पसंद की हर प्रकार की माला और लड़ी मंगा ली है। उम्मीद है कि इस दीपावली कारोबार तेज रहेगा और लोग जमकर खरीदारी करेंगे।
हरीश सिंह मनराल, इलेक्ट्रकल्स विक्रेता, तहसील रोड बागेश्वर ीएस 06 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed