फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Many places have become disturbed by buses going to Bageshwar

कई जगह खराब हो गई बागेश्वर से दून जा रही बस 

Thu, 04 Oct 2018 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 04 Oct 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 बागेश्वर से देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन निगम की बस रास्ते में जगह-जगह पर कई बार खराब हो गई। बस में आई खराबियों के चलते यात्रियों को जान हथेली में रखकर सफर करना पड़ा। खटारा बस भेजे जाने को लेकर यात्रियों की कई बार चालक व परिचालक से भी बहस हुई।
 
बागेश्वर से सुबह पांच बजे देहरादून को चलने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की एकमात्र बस बृहस्पतिवार को  ग्वालदम पहुंचते ही खड़ी हो गई। बस संख्या यूके 07 पीए 1923 के चालक ने यात्रियों को बताया कि इसका क्लच खराब हो गया है जिस कारण बस आगे नहीं जा सकती है। यात्रियों के विरोध के बाद चालक व परिचालक ने बस को मेकेनिक को दिखाने के उपरांत आगे ले जाने का फैसला लिया। यात्रियों ने बताया इसके बाद भी यह बस कई जगह खराब हुई।  तकनीकी खराबी के कारण बस में बैठे यात्री डर के साए में यात्रा करते रहे। बस में करीब 30 यात्री सफर कर रहे है। बस में यात्रा कर रहे शिक्षक शैलेंद्र धपोला ने बताया कि सायं छह बजे तक यह बस देवप्रयाग पहुंची है। बताया जा रहा है कि रात दस बजे तक यह देहरादून पहुंचेगी। जबकि इसका देहरादून पहुंचने का समय सायं पांच बजे हैं। उन्होंने बागेश्वर से देहरादून तक के लिए एक और सेवा की मांग की है। 
विज्ञापन


हड़ताल ने बढ़ाई मुसीबत 
बागेश्वर। गढ़वाल मंडल में टैक्सियों की हड़ताल के चलते यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। कई यात्री बस से उतरकर टैक्सी से सफर करने के पक्ष में थे, लेकिन हड़ताल के कारण उन्हें मजबूरी में रोडवेज की खटारा बस में ही सफर करना पड़ा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed