फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Many officials were empty chair

कई अधिकारियों की कुर्सी खाली मिली

Fri, 01 Jan 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 01 Jan 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन

विभिन्न विभागों पर समय से दफ्तर पहुंचने के निर्देशों का कुछ भी असर नहीं पड़ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह अमर उजाला की टीम ने जब विभागों की पड़ताल की तो वहां कई अधिकारियों की कुुर्सी खाली थी। हद तो तब हो गई जब विकास भवन के तृतीय तल में सुबह 10:23 बजे झाड़ू लग रही थी। लोगों का कहना है कि जिन ऑफिसों में झाड़ू ही देर से लगती है तो वहां काम कब शुरू होता होगा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार 10:15 बजे समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय की पड़ताल की तो वहां अधिकारी की कुसी खाली पड़ी थी। दूर-दूर से आए लोग बाहर उनके आने का इंतजार कर रहे थे। इसके बाद 10:20 बजे उद्यान विभाग का हाल जाना तो वहां भी अधिकारी नहीं मिले। अलबत्ता कर्मचारी काम पर लग चुके थे। 10:23 बजे विकास भवन में तृतीय तल में सफाई कर्मी झाड़ू लगा रहा था।
विज्ञापन


 झाड़ू लगने के कारण वहां कर्मचारी अपनी सीट पर नहीं बैठ सके थे। अधिकारियों के कार्यालयों में देर से आने से दूर-दूर से आने वालों को कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। इस कारण एक दिन में होने वाले काम के लिए काफी समय लग जाता है। इधर सीडीओ हिमांशु जोशी ने अधिकारियों, कर्मचारियों को समय पर कार्यालयों में समय पर आने के निर्देश दिए हैं। औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed