फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Manakhet drinking water scheme rigged

Bageshwar News: मनाखेत पेयजल योजना में धांधली, डीएम ने पेयजल सचिव को भेजी कार्रवाई की संस्तुति

Wed, 02 Aug 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 02 Aug 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Manakhet drinking water scheme rigged
बागेश्वर। डीएम ने विवादों में आई मनाखेत पेयजल योजना में सीडीओ की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी की संस्तुति के आधार पर पेयजल सचिव को कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन

गरुड़ के मनाखेत के लिए जल जीवन मिशन के तहत करीब 39 लाख की लागत से बन रही पेयजल योजना में गड़बड़ी की शिकायत के बाद फरवरी माह में तत्कालीन सीडीओ संजय सिंह की अध्यक्षता में कमेटी ने योजना की जांच की थी। जांच में स्थल पर पाइप कम लगे होने, पुराने पाइप लगाने की पुष्टि हुई थी। कमेटी ने कार्रवाई की संस्तुति के साथ जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई न होने पर शिकायतकर्ता गोपाल वनवासी आदि ने बीते जुलाई के अंतिम सप्ताह में इस मामले को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। याचिका स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने डीएम, सीडीओ, जल शक्ति मंत्रालय, राज्य सरकार और ठेकेदार को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम अनुराधा पाल ने सीडीओ की संस्तुति के आधार पर कार्रवाई करने की संस्तुति पेयजल सचिव को करने की पुष्टि की है। डीएम ने कहा कि ठेकेदार की 12 लाख से अधिक रकम विभाग के पास अवशेष है। इस रकम के भुगतान पर जुलाई प्रथम सप्ताह में लगा लगा दी थी। इस मामले में लोगों की नजर हाईकोर्ट में दाखिल होने वाले जवाब और हाईकोर्ट के अगले कदम पर टिकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed