फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Man Killed In Bagehwar

बागेश्वर के मुनार में नेपाली मजदूर की हत्या, कमरे में खून से सना मिला शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Man Killed In Bagehwar
बागेश्वर के मुनार में घटनास्थल का जायजा लेता पुलिस कर्मी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कपकोट के मुनार गांव में एक नेपाली मजदूर की हत्या कर दी गई। उसका शव कमरे में लहूलुहान हालत में मिला है। पुलिस ने मृतक के साथी को हिरासत में लिया है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे कपकोट पुलिस को कपकोट के मुनार में एक नेपाली मजदूर की हत्या होने की सूचना मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कमरे में नेपाल मूल का बुद्धिराम (28) पुत्र सेतीराम खून से सना मिला। कमरे में खून ही खून बिखरा हुआ था। थानाध्यक्ष के अनुसार पुलिस जिंदा होने की आस में उसे कपकोट अस्पताल ले आई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुद्धिराम एक अन्य नेपाली मजदूर के साथ मुनार में एक मकान में किराए में कमरा लेकर रहता था। दोनों मुनार-गांसी निर्माणाधीन सड़क में काम करते थे। दोनों में आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा होने की बात सामने आ रही है। मृतक का साथी शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। थानाध्यक्ष नगरकोटी ने बताया कि संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हत्या के कारणों का खुलासा कर दिया जाएगा। कमरे में जगह-जगह बिखरे खून से बुद्धिराम और हत्यारे के बीच संघर्ष होने की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्धिराम नेपाल का, आधार कार्ड हिमाचल का
बागेश्वर। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि मृतक बुद्धिराम नेपाल के दैहलेख का रहने वाला है, लेकिन उसका आधार कार्ड ठाकुर निवास कच्ची घाटी सिमला (हिमाचल) का बना हुआ है। नेपाल मूल के व्यक्ति का आधारकार्ड हिमाचल से बनना जांच का विषय है।

कपकोट के मुनार में दो लोगों के बीच झगड़ा होने और एक की मृत्यु होने की बात सामने आई है। सूचना रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे कपकोट थाने को मिली थी। मामले की गहनता के साथ जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस मामले की तह तक जाएगी।
-अमित श्रीवास्तव
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed