{"_id":"617c3b0cfe17ec4e8a155ea9","slug":"malkha-dungarcha-s-team-topped-in-traditional-instrument-playing-competition-bageshwar-news-hld443065096","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारंपरिक वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता में मल्खा डुंगर्चा की टीम रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारंपरिक वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता में मल्खा डुंगर्चा की टीम रही अव्वल
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय वाद्य यंत्र प्रतियोगिता की विजेता टीम का स्वागत करते विधायक बलवंत सिंह भौर्याल। व
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। देहरादून में हुई पारंपरिक वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता में कपकोट के दूरस्थ गांव मल्खा डुुंर्गचा (रातिरकेटी) के लोक कलाकारों ने जीत हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। छह सदस्यीय दल ने प्रतियोगिता में अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश भर की टीमों को पराजित किया। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से 45 टीमों ने भागीदारी की थी। जिले के लोक कलाकारों की उपलब्धि पर कला प्रेमियों ने खुशी जताई है।
पारंपरिक वाद्य यंत्र वादन प्रतियोगिता के प्रदेश स्तर पर भागीदारी करने वाली मल्खा डुुंर्गचा (रातिरकेटी) के लोक कलाकारों की टीम ने जिलास्तर पर पहला स्थान हासिल किया था। निर्णायकों ने प्रदर्शन के आधार पर राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए टीम का चयन किया। राजस्तरीय प्रतियोगिता रेंजर्स ग्राउंड देहरादून में 23 और 24 अक्तूबर को हुई थी। प्रतियोगिता के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष देहरादून सुनील उनियाल गामा और विधायक गणेश जोशी भी कार्यक्रम में मौजूद थे। प्रतियोगिता में मल्खा डुंगर्चा के कलाकारों ने अपने वाद्य यंत्र वादन कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। टीम में दल नायक मोहन राम, दीवान राम, बलवंत राम, मनोज राम, प्रताप राम, बिक्रम राम शामिल थे। लोक कलाकारों की उपलब्धि पर जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, ग्रामीण उत्थान समिति के सचिव उमेश जोशी, सुंदर देव ने खुशी जताई है।
विजेता कलाकारों का विधायक ने किया स्वागत
बागेश्वर। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता बनकर लौटे मल्खा डुंगर्चा के लोक कलाकारों की टीम ने विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने स्वागत किया। कपकोट के एक होटल में हुए सम्मान समारोह में विधायक ने सभी कलाकारों की उपलब्धि की सराहना की। उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक वाद्य यंत्र हमारी समृद्ध कला और संस्कृति के परिचायक हैं। जिले के कलाकारों ने राज्य स्तर पर अपनी कला का परिचय देते हुए जीत हासिल की, यह क्षेत्र और जिले के लिए गौरव की बात है।