फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   make uniya road according to the survey

सर्वे के अनुुसार बने उनियां-सोराग मोटर मार्ग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
make uniya road according to the survey
बागेश्वर के जिला कार्यालय में सर्वे के अनुरूप सड़क निर्माण कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते स? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। उनिया से सोराग तक बन रहे मोटर मार्ग का निर्माण सर्वे के अनुरूप कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिला कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सर्वे व समरेखण से रोड बनाने पर लोगों को कोई आपत्ति नहीं है। अगर इसे बदला गया तो वह सड़क निर्माण का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

सोराग गांव की ग्राम प्रधान गीता देवी के नेतृत्व में डीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में गांव के लोग मोटरमार्ग के सर्वे और समरेखण को बदले जाने की बात को लेकर विरोध कर रहे थे, जिसके बाद पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता केएस लसपाल व कनिष्ठ अभियंता विमल कुमार ने मौके पर आकर सर्वे के अनुरूप ही सड़क बनाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने ग्रामीणाें की नाप भूमि का मुआवजा प्रकरण बनाकर जल्द स्वीकृत कराने की भी बात कही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि स्वीकृत सर्वे पर उन्हें कोई एतराज नहीं है। अगर इसे बदलने की कोशिश हुई या मुआवजा देने में देरी की गई तो उन्हें आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर विजय सिंह, गजेंद्र सिंह, करम सिंह, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed