{"_id":"0f08a0a09cadaf8ab192dc42b5883ba0","slug":"make-model-primary-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइमरी स्कूल को बनाओ मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइमरी स्कूल को बनाओ मॉडल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भनार मेले के शुुुभारंभ पर प्राइमरी स्कूल नैकाना को मॉडल स्कूल बनाने की घोषणा की थी, लेकिन शासन से जारी स्कूलों की सूची में नैकाना का नाम गायब होने से ग्रामीण नाराज हैं।
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को कलक्ट्रेट प्रांगण में नारेबाजी कर डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने नैकाना को मॉडल स्कूल बनाने की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन में ग्राम पंचायत भनार के ग्रामीणों ने बताया कि मुख्यमंत्री रावत 23 नवंबर को भनार मेले का शुभारंभ करने प्राइमरी स्कूल नैैकाना में आए थे।
विज्ञापन
तब उन्होंने इस प्राइमरी स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने की मांग की थी। सीएम ने वहीं इस मांग को पूरा करने की घोषणा की। इसके बावजूद पिछले दिनों जारी मॉडल स्कूलों की सूची में उनकी पाठशाला का नाम नहीं था।
उन्होंने कहा कि आदर्श स्कूल बनने से जहां भवन का नवनिर्माण, शौचालय निर्माण समेत शिक्षण के संसाधन उपलब्ध होने की उम्मीद थी। उन्होंने डीएम से नैकाना के प्राइमरी को शीघ्र आदर्श स्कूल बनाने की मांग की है।
मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मोहन सिंह कोरंगा, नरेंद्र सिंह कोरंगा, प्रताप कोरंगा, जवाहर सिंह कोरंगा, उम्मेद सिंह गढ़िया, हरीश सिंह, गोविंद सिंह, प्रेम सिंह, ललित सिंह आदि शामिल थे।