फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Mahamandalehwar Tyagi in Bageshwar

भद्रतुंगा से रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी के पारिवारिक गुरु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mahamandalehwar Tyagi in Bageshwar
बागेश्वर के भद्रतुंगा से रवाना होते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पारिवारिक गुरु। संवाद न्यूज ए? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पारिवारिक गुुरु महामंडलेश्वर अभिरामदास त्यागी भद्रतुंगा से रुद्रप्रयाग की ओर रवाना हो गए हैं। वह पिछले सप्ताह यहां पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने भद्रतुंगा में पूजा-आराधना कर क्षेत्र की प्राकृतिक वादियों में भ्रमण का लुत्फ भी उठाया।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर त्यागी 14 सितंबर को भद्रतुंगा आए थे। एक सप्ताह के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से साधु-संतों का भद्रतुंगा आना-जाना लगा रहा। इस दौरान भद्रतुंगा में काफी रौनक रही। अब स्वामी त्यागी के साथ ही कई श्रद्धालु और संत भी प्रस्थान कर गए हैं।
विज्ञापन

सरमूल, सहस्त्रधारा, भद्रतुंगा विकास समिति के अध्यक्ष भगवत कोरंगा और सलाहकार दयाल सिंह कुमल्टा ने बताया कि महामंडलेश्वर त्यागी को भद्रतुंगा और सरमूल से काफी लगाव है। इस क्षेत्र को विश्व पर्यटन मानचित्र में प्रमुख स्थान दिलाने के लिए चल रहे प्रयास में वह अहम योगदान दे रहे हैं। इसी कारण सरमूल की पहचान कई प्रदेशों में बढ़ रही है। देश, विदेश से भी लोग यहां आने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सलाहकार कुमल्टा ने बताया कि महामंडलेश्वर त्यागी भद्रतुंगा से रुद्रप्रयाग जाएंगे। वहां से ऋषिकेश होकर वह दक्षिण भारत की यात्रा करेंगे। समय मिलते ही स्वामी त्यागी फिर से भद्रतुुंगा आने की बात कह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed