फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Look gracefully at the villages waiting for facilities

Bageshwar News: सुविधाओं के बाट जोह रहे गांवों पर भी करें नजर ए इनायत

Sat, 02 Sep 2023 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 02 Sep 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Look gracefully at the villages waiting for facilities
लोगों से बात करतीं मंत्री रेखा आर्य। संवाद
बागेश्वर। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार का शोर चरम पर है। प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए हर जतन कर रहे हैं, लेकिन समस्याओं को लेकर अधिक बातें नहीं हो रही हैं। विधानसभा क्षेत्र के कई गांव सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, जंगली जानवरों का भय जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण समय-समय पर इन मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाते हैं, लेकिन नेताओं को केवल चुनाव के समय ही इनकी याद आती है। हर बार चुनाव पूर्व नेताओं की ओर से बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, मगर चुनाव बाद वादों पर गंभीरता से कम ही अमल करते हैं। संवाद टीम ने ग्रामीण इलाके के लोगों से बातचीत कर ऐसी ही प्रमुख समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन


नारायण सिंह का कहना है कि नगरीय क्षेत्रों के विकास पर अधिक ध्यान दिया जाता है। हमारे गांव में आज भी हाईस्कूल नहीं है। स्वास्थ्य सुविधाओं का भी अभाव है। विद्यार्थियों को शिक्षा हासिल करने के लिए आठ से दस किमी दूर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंद राम का कहना है कि गांव में संचार सुविधा नहीं है। बिजली की समस्या आए दिन बनी रहती है। गांव के पैदल रास्ते तक चलने लायक नहीं हैं। मोटर मार्ग की हालत खराब है। दूरस्थ गांव की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed