{"_id":"668457f731f9419e08076ef4","slug":"lock-hanging-on-the-pediatric-ward-of-the-district-hospital-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-107696-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जिला अस्पताल के बाल रोग कक्ष पर लटका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जिला अस्पताल के बाल रोग कक्ष पर लटका ताला
Wed, 03 Jul 2024 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 03 Jul 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में बंद पड़ा बाल रोग विशेषज्ञ का कक्ष। संवाद
बागेश्वर। जिला अस्पताल के बाल रोग कक्ष पर ताला लटक गया है। अस्पताल में बच्चों की जांच नहीं हो पा रही है। बच्चों की जांच कराने आए अभिभावकों को अस्पताल से लौटना पड़ रहा है।
जिला अस्पताल के बालरोग विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र सिंह मेर शनिवार से अवकाश पर हैं। मंगलवार को अस्पताल में बच्चों की जांच नहीं हो सकी। पूर्व में चिकित्सक के अवकाश में जाने पर अन्य चिकित्सक बच्चों की जांच करते थे लेकिन इस बार बाल रोग कक्ष में ही ताला लगा दिया गया है। नवजात बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।
कपकोट, कांडा के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बच्चों की जांच कराने जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। कक्ष में ताला लटका देख कुछ लोग निजी अस्पताल गए तो कुछ घर को लौट गए। बदलते मौसम के कारण इन दिनों अस्पताल में मरीजों की भीड़ लग रही है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ बृहस्पतिवार को अस्पताल में लौट आएंगे। इसके बाद बच्चों की जांच की जा सकेगी। संवाद