{"_id":"572a374d4f1c1bfa525ce880","slug":"livelihood-mission","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारिता के जरिए ही बढ़ेगी आमदनी : पांडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारिता के जरिए ही बढ़ेगी आमदनी : पांडे
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 04 May 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
आजीविका मिशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। एकीकृत आजीविका परियोजना की ओर से कपकोट ब्लॉक के 10 क्लस्टर्स के अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को दो दिवसीय सुशासन कौशल प्रशिक्षण दिया गया। प्रभागीय परियोजना प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि आजीविका बढ़ाने में प्रशिक्षण का खास महत्व होता है। सहकारिता के जरिए ही आमदनी बढे़गी। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का लाभ आमदनी बढ़ाने में लगाने को कहा।
विज्ञापन
नरेंद्रा पैलेस में प्रभागीय परियोजना प्रबंधक पांडे ने कहा कि व्यक्ति का सुशासन कौशल विकास होना जरूरी है। सहकारिता के जरिए ग्राम स्तर तक सुशासन कौशल विकास पहुंचने पर लोगों की आर्थिक विकास में तेजी आएगी। उन्होंने शाकभाजी के साथ साथ नकदी फसलों को बढ़ावा देने को कहा। स्थानीय स्तर के उत्पादों की बाजार में काफी मांग है। इनके दाम भी अच्छे मिल रहे हैं। आमदनी बढ़ने से रोजगार के लिए पलायन की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
राजेश श्रीवास्तव ने क्लस्टर्स से जुड़े लोगों को सुशासन कौशल विकास के बारे में बताया। मोहन पांडे ने चार्ट के जरिए समझाया। वहां प्रेमा कोरंगा, कविता देवी, बसंती रावत, आनंदी आर्या, बसंती देवी, कौशल्या देवी, भवानी देवी, कमलाकांत पांडे, कैलाश पाठक, दुर्गा देवी, माधवी देवी, सोहन सिंह रावत, गणेश भौर्याल, गोविंद नगरकोटी, बसंती अधिकारी, सुरेश पांडे, लीला कांडपाल, वीरेंद्र गुसांई, विशन लुम्याल आदि थे।
विज्ञापन