फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Literacy drivers Solicited Haq

शिक्षा प्रेरकों ने मांगा 18 हजार रुपये मानदेय

Sun, 04 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Sun, 04 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Literacy drivers Solicited Haq
साक्षरता प्रेरकों ने मांगा हक - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। जिला प्रेरक संगठन की बैठक में शिक्षा विभाग, निर्वाचन विभाग में समायोजित करने सहित मानदेय दो हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। नुमाइशखेत स्थित आशीर्वाद भवन में जिलाध्यक्ष शांति धपोला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शिक्षा प्रेरकों ने कहा कि उन्हें वर्तमान में मात्र दो हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रेरकों ने मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने, प्रेरकों को राजकीय कर्मचारी घोषित कर शिक्षा, निर्वाचन विभाग, कौशल विकास केंद्र, सूचना केंद्र, पुस्तकालय में समायोजित करने, बीएलओ का कार्य कराने, हर साल नवीनीकरण की प्रक्रिया समाप्त करने, ग्राम पंचायत स्तर और प्राथमिक कक्षाओं के शिक्षण का कार्य सौंपने की मांग प्रमुखता से उठाई। बैठक में देवेंद्र सिंह, सरस्वती भट्ट, सुशीला बिष्ट, तारा दत्त जोशी, नीमा बड़सीला, नवीन चंद्र, हिमांशु आदि शिक्षा प्रेरक थे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed