{"_id":"5b5cb3064f1c1bbd298b6880","slug":"lisa-contractor-to-blame-without-solving-problems","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का समाधान न होने से भड़के लीसा ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का समाधान न होने से भड़के लीसा ठेकेदार
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 28 Jul 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
नारेबाजी करते लीसा श्रमिक
- फोटो : अमर उजाला
लीसा वेलफेयर सोसायटी की बैठक में लंबित समस्याओं का समाधान न होने पर नाराजी जताई गई। इस मौके पर उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। डीएफओ के माध्यम से प्रमुख संरक्षक को ज्ञापन भेजकर समस्याओं का दस दिन के भीतर समस्याओं समाधान न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
प्रदेश अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण की अध्यक्षता में वन परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने लीसा के टिनों में पहले की तरह कलई करने, ठेेकेदारों को वर्ष 2014 से अब तक का आयकर ब्याज समेत लौटाने, वर्ष 2014 से नाप लीसा का भुगतान करने, लीसा गढ़ान के लिए खाली कनस्तर शीघ्र उपलब्ध कराने, पूर्व में खरीदे गए खाली टिनों का 10 दिन के भीतर भुगतान करने की मांग की गई। बैठक में इस अवधि तक भुगतान न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई। इस मौके पर मोहन रावत, तारा भट्ट, कृपाल दत्त, लक्ष्मण कुमार, शांति देवी, पुष्कर सिंह, गोकुल प्रसाद, मथुरा दत्त, दया कृष्ण, कैलाश राम, विशन दत्त आदि मौजूद थे।