{"_id":"ad62a8cf5bdc1a85d6e18a48ab42e1b1","slug":"liquor-store-should-not-develop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान नहीं विकास चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान नहीं विकास चाहिए
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 17 Apr 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिचला दानपुर के शामा में आवंटित अंग्रेजी शराब की दुकान का विरोध शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कैलाश सिंह टोलिया को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने शराब की दुकान शीघ्र निरस्त न होने पर रविवार को प्रदर्शन कर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
शुक्रवार को भनार ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान कुंदन सिंह कोरंगा के नेतृत्व में शामा क्षेत्र के ग्रामीणों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ग्रामीणों ने कहा है कि सरकार ने विकास के बजाय शराब की दुकान मंजूर की है। जिसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिचला दानपुर को विकास चाहिए न कि शराब की दुकान। शराब की दुकान खुलने से गांवों में अपराध बढ़ेंगे और माहौल खराब होगा।
विज्ञापन
ज्ञापन में भनार की बीडीसी सदस्य नंदी देवी, चुचेर की प्रधान पुष्पा देवी, भनार के पूर्व प्रधान कुंदन सिंह कोरंगा, भाजपा इकाई के अध्यक्ष मोहन सिंह कोरंगा, शामा के मोहन सिंह कोरंगा, गजेंद्र सिंह धामी, लीती उम्मेद सिंह कोरंगा, पूर्व प्रधान किमू दान सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद सिंह कोरंगा आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन