फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Line For Ultrasaund in Bageshwar Hospital

अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बढ़ता जा रहा इंतजार, जांच के लिए 10 दिन बाद आ रहा नंबर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Line For Ultrasaund in Bageshwar Hospital
बागेश्वर के अस्पताल भवन में खड़ी की गई बाइक। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आने वाले मरीजों की तारीख पर तारीख दी जा रही हैं। अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट लंबे समय से मातृत्व अवकाश पर हैं। ऐसे में बैजनाथ अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट हफ्ते में तीन दिन जांच करते हैं। उनके अवकाश पर जाने के बाद से वेटिंग लिस्ट बननी शुरू हुई थी, जो उनके काम पर लौटने के 20 दिन बाद भी खत्म नहीं हो सकती है। वेटिंग लिस्ट 300 के पार चली गई है।
विज्ञापन

जिले की स्वास्थ्य सुविधा सरकारी अस्पतालों के भरोसे हैं। क्योंकि बागेश्वर में नाम मात्र के प्राइवेट अस्पताल होने से यहां के लोगों के पास इलाज का अन्य विकल्प नहीं है। सीएचसी बैजनाथ के रेडियोलॉजिस्ट अकेले बागेश्वर, कपकोट और बैैजनाथ सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड के नाम पर अस्पतालों में काम चलाऊ व्यवस्था चल रही है। करीब आठ माह से जिला अस्पताल में मात्र तीन दिन सोमवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। यहां रोजाना 60-70 लोग अल्ट्रासाउंड के लिए रोज आते हैं। जिला चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब तीन सौ लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए तारीख दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के लिए रोजाना लोग आते हैं, लेकिन जांच केवल तीन दिन होती है। जिसके कारण इंतजार करने वालों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। जिसके कारण लोगों का 10 दिन के बाद जांच कराने का नंबर पड़ रहा है।

जिला अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट का मातृत्व अवकाश सितंबर में समाप्त हो रहा है। अक्तूबर में वह पदभार ग्रहण कर लेंगी। शीघ्र ही लोगों को रोजाना अल्ट्रासाउंड का लाभ मिलेगा।
- डॉ. सुनीता टम्टा, मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed