{"_id":"614a2da38ebc3e7857310cba","slug":"line-for-ultrasaund-in-bageshwar-hospital-bageshwar-news-hld438784016","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बढ़ता जा रहा इंतजार, जांच के लिए 10 दिन बाद आ रहा नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड कराने के लिए बढ़ता जा रहा इंतजार, जांच के लिए 10 दिन बाद आ रहा नंबर
विज्ञापन
बागेश्वर के अस्पताल भवन में खड़ी की गई बाइक। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आने वाले मरीजों की तारीख पर तारीख दी जा रही हैं। अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट लंबे समय से मातृत्व अवकाश पर हैं। ऐसे में बैजनाथ अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट हफ्ते में तीन दिन जांच करते हैं। उनके अवकाश पर जाने के बाद से वेटिंग लिस्ट बननी शुरू हुई थी, जो उनके काम पर लौटने के 20 दिन बाद भी खत्म नहीं हो सकती है। वेटिंग लिस्ट 300 के पार चली गई है।
जिले की स्वास्थ्य सुविधा सरकारी अस्पतालों के भरोसे हैं। क्योंकि बागेश्वर में नाम मात्र के प्राइवेट अस्पताल होने से यहां के लोगों के पास इलाज का अन्य विकल्प नहीं है। सीएचसी बैजनाथ के रेडियोलॉजिस्ट अकेले बागेश्वर, कपकोट और बैैजनाथ सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था संभाल रहे हैं।
अल्ट्रासाउंड के नाम पर अस्पतालों में काम चलाऊ व्यवस्था चल रही है। करीब आठ माह से जिला अस्पताल में मात्र तीन दिन सोमवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। यहां रोजाना 60-70 लोग अल्ट्रासाउंड के लिए रोज आते हैं। जिला चिकित्सालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब तीन सौ लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए तारीख दी गई है।
विज्ञापन
जांच के लिए रोजाना लोग आते हैं, लेकिन जांच केवल तीन दिन होती है। जिसके कारण इंतजार करने वालों की लिस्ट बढ़ती जा रही है। जिसके कारण लोगों का 10 दिन के बाद जांच कराने का नंबर पड़ रहा है।
जिला अस्पताल की रेडियोलॉजिस्ट का मातृत्व अवकाश सितंबर में समाप्त हो रहा है। अक्तूबर में वह पदभार ग्रहण कर लेंगी। शीघ्र ही लोगों को रोजाना अल्ट्रासाउंड का लाभ मिलेगा।
- डॉ. सुनीता टम्टा, मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर।