{"_id":"6a075215a0552a9d980c2f42","slug":"light-hailstorm-with-strong-winds-heavy-rain-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-124897-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: तेज हवा के साथ हल्की ओलावृष्टि, झमाझम बरसे मेघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: तेज हवा के साथ हल्की ओलावृष्टि, झमाझम बरसे मेघ
Fri, 15 May 2026 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 15 May 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मौसम ने फिर मिजाज बदला। जिला मुख्यालय समेत तहसील क्षेत्रों में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। कुछ स्थानों पर हल्की ओलावृष्टि भी हुई है। बारिश के दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ा। जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा।
शुक्रवार को सुबह से दोपहर बाद तक धूप-बादल की आंखमिचौली चलती रही। शाम चार बजे बाद अचानक से मौसम बदला और दिन में ही रात जैसा अहसास होने लगा। इसी दौरान तेज हवाएं चलने लगी। करीब दस मिनट बाद हल्की ओलावृष्टि के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। कपकोट, गरुड़ समेत अन्य तहसील क्षेत्रों में भी भारी बारिश हुई। करीब आधा घंटे तक तेज बारिश होती रही। इस दौरान मंंडलसेरा समेत कुछ स्थानों पर हल्का जलभराव भी हुआ। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है। संवाद