फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Less Bed For Medical Collage

Bageshwar News: मेडिकल कॉलेज की स्थापना के मानक अधूरे

Tue, 28 Mar 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 28 Mar 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Less Bed For Medical Collage
बागेश्वर। केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए वर्ष 2022 में गरुड़ में जमीन भी चयनित कर ली गई है लेकिन मेडिकल कॉलेज खोलने के मानक पूरे करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को मशक्कत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

भारत सरकार ने वर्ष 2022 में देश के प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की थी। मानकों के अनुसार मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए 50 एकड़ से अधिक जमीन और दो सौ बेड का अस्पताल होना जरूरी है लेकिन बागेश्वर के जिला अस्पताल में सिर्फ 70 बेड हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार से स्वीकृत 50 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक जिला मुख्यालय के नजदीक खोली गांव में बनाने की योजना है। नया अस्पताल बनने पर भी कुल बेड 120 ही हो पाएंगे। शेष 80 बेड की पूर्ति करना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती है।
विज्ञापन


बागेश्वर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी
बागेश्वर। जिले की सीमाएं अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ जिले के साथ ही चमोली जिले से मिलतीं हैं। हिमालयी क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले इस जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। दशकों पूर्व स्थापित ट्रामा सेंटर शोपीस बना है। स्वास्थ्य महानिदेशालय के प्रस्ताव पर जिला अस्पताल में सीटी स्कैन सेंटर बनाने के लिए विश्व बैंक ने वर्ष 2021 में पांच करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे लेकिन यह सेंटर भी नहीं बन सका। सीएचसी कपकोट, कांडा, बैजनाथ में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज खुलने से जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने की उम्मीद भी पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



खोली गांव में 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक को भारत सरकार से मंजूरी मिली है। खोली में पूर्व में बेस अस्पताल के लिए जमीन चयनित की गई थी। इस जमीन पर दो सौ बेड का अस्पताल अलग से बनाने की कवायद चल रही है। मेडिकल कॉलेज के लिए सभी मानकों को पूरा कर लिया जाएगा। - चंदन राम दास, समाज कल्याण मंत्री/विधायक, बागेश्वर।


क्रिटिकल केयर ब्लॉक की डीपीआर स्वास्थ्य महानिदेशालय को भेज दी गई है। जिले में अलग से दो सौ बेड के अस्पताल की जरूरत होने संबंधी प्रस्ताव स्वास्थ्य महानिदेशालय को भेजा गया है। ब्रिडकुल डीपीआर तैयार कर रहा है। डीपीआर तैयार होते ही महानिदेशालय को भेजी जाएगी। - डॉ. डीडी जोशी, सीएमओ, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed