फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leopard leopard on the woman from the roof

छत से महिला पर कूदा तेंदुआ, बच गई

Tue, 21 Nov 2017 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Tue, 21 Nov 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
Leopard leopard on the woman from the roof
पेड़ से नीचे उतरता तेंदुआ शावक। - फोटो : amar ujala

नगर के पास अड़ोली गांव में सुबह के समय तेंदुए ने आंगन में झाडू़ लगा रही महिला पर हमला कर दिया। महिला के तेजी से घर के भीतर भाग जाने से वह बाल-बाल बच गई। ग्रामीणों के शोर मचाने पर मादा तेंदुआ अपने शावक के साथ तुन के पेड़ पर चढ़ गई। बाद में मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुओं को जंगल की ओर भगाया। उधर, जिला न्यायालय के पास लगाए पिंजरे के आसपास तेंदुआ नहीं फटका। 

विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब पांच बजे भागा देवी अपने आंगन में झाडू़ लगा रही थीं। इसी दौरान छत पर बैठे तेंदुए ने उसके ऊपर छलांग लगा दी। भागा देवी ने तेंदुए को देख लिया और वह तेजी से भीतर की ओर दौड़ीं। इसके बावजूद तेंदुए के पंजे से उसकी साड़ी फट गई।
विज्ञापन


उनकी चीख सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने घरों से बाहर निकलकर शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर तेंदुआ और एक शावक तुन के पेड़ पर चढ़ गए। कुछ समय बाद मादा तेंदुआ पेड़ से तेजी से उतरकर झाड़ियों में छुप गई, जबकि शावक पेड़ पर ही रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरन सिंह रावल सहित अन्य ग्रामीणों की सूचना पर डीएफओ आरके सिंह और वन दरोगा प्रयाग दत्त भट्ट कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। वन कर्मियों ने भीड़ को पीछे किया। इसके कुछ समय बाद शावक भी पेड़ से उतरकर झाड़ियों में चला गया। इधर, जिला जजी के नीचे लगाए गए पिंजरे के आसपास तेंदुआ नहीं फटका। आबादी में तेंदुए के लगातार नजर आने से लोग भयभीत हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed