{"_id":"58ff2cd14f1c1b876dc0d243","slug":"leopard-killed-three-goats-in-naogaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगांव में तेंदुए ने तीन बकरियां मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौगांव में तेंदुए ने तीन बकरियां मारी
bageswar
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगांव में तेंदुए ने हरीश राम की तीन बकरियों को मार डाला। तेंदुए ने पिछले माह ही आबादी में पहुंचकर एक गाय को मार दिया था। मवेशियों पर लगातार हो रहे हमले के कारण पशुपालक भयभीत हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान सुंदर रौतेला ने बताया कि तेंदुआ आबादी में आकर गाय, बकरियों पर हमला कर रहा है। एक साल पूर्व खेत में काम कर रही महिला पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया था। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की गई थी, लेकिन आज तक वन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्राम प्रधान ने प्रभावित बकरी पालक को उचित मुआवजा देने और आतंक का पर्याय बन चुके तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन