फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leopard clashed Janki

जान की बाजी लगा तेंदुए से भिड़ी जानकी

Sat, 23 Apr 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Sat, 23 Apr 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Leopard clashed Janki
जानकी - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर। बुड़घुना गांव की बहादुर जानकी अपनी जान की परवाह किए बगैर बकरियों को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई। तेंदुए ने भिड़ंत के दौरान महिला जख्मी हो गई। इस बीच आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया।

विज्ञापन


घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। शनिवार सुबह मनकोट के बुड़घुना गांव निवासी 40 वर्षीय जानकी देवी पत्नी मोहन चंद्र बकरियों को चराने के लिए गांव से सटे जंगल में गई थी। इसी दौरान घात लगाए तेंदुए ने बकरी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


जानकी देवी साहस का परिचय देते हुए बकरी को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई। निवाले को मुंह से छिनता देख तेंदुआ जानकी देवी पर झपट गया। इस हमले में जानकी देवी को गंभीर चोटें आ गई। जानकी देवी की चीख सुनकर पास में मौजूद उसके पति मोहन चंद्र सहित आसपास से पहुंचे ग्रामीणों ने शोर मचाया। इसके बाद तेंदुआ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेंदुए के हमले में हालांकि एक बकरी की मौत हो गई, लेकिन जानकी के साहस के कारण अन्य बकरियां बच गईं। इसके बाद ग्रामीण भुवन चंद्र, राजन, पूरन चंद्र, केवलानंद, विशंभर दत्त घायल जानकी को 108 वाहन से जिला अस्पताल लाए, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। वन विभाग के रेंज ऑफीसर आन सिंह कांदली ने जानकी देवी को मुआवजा देने का आश्वासन दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed