फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Legal camp in kapkot

Bageshwar News: कपकोट क्षेत्र में दी नियम, अधिनियम की जानकारी

Thu, 19 Oct 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 19 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Legal camp in kapkot
बागेश्वर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से कपकोट क्षेत्र के दूरस्थ इलाकों में लोगों को अभियान चलाकर नियम, अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आरके खुल्बे के मार्गदर्शन में 17 अक्तूबर से 19 अक्तूबर तक कपकोट तहसील के कपकोट, कर्मी, लीती, सौंग, मुनार, लोहारखेत, कर्मी आदि गांवों में जागरूकता वैन के जरिये लोगों को जागरूक किया। कानूनी ज्ञानमाला पुस्तक और नियम, अधिनियम की जानकारी के लिए पंफ्लेट बांटे गए।
विज्ञापन


बहुउद्देश्यीय विधिक जागरूकता शिविर 27 को

अल्मोड़ा। जीआईसी लमगड़ा में 27 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से बहुउद्देश्यीय विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शचि शर्मा ने बताया कि शिविर में वन, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पूर्ति, पशुपालन आदि विभागों के स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। वहां नेत्र चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन


नियम का उल्लंघन करने पर 24 वाहन चालकों का चालान

अल्मोड़ा। त्योहारी सीजन में यातायात पुलिस ने नगर क्षेत्र में यातायात नियमों को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, तेज रफ्तार वाहन का संचालन करने पर 24 वाहन चालकों का चालान किया गया। यातायात निरीक्षक गणेश सिंह हरड़िया ने बताया कि वाहन चालकों से 13,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। कहा कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed