फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Leaders given information.

बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत होंगी इकाइयां : सिंह

Mon, 16 Oct 2023 11:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 16 Oct 2023 11:01 AM IST
विज्ञापन
Leaders given information.
बागेश्वर। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती में जुटने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन को सशक्त बनाना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को लामबंद होना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने जिला मुख्यालय के एक होटल में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंनेे कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने पूरे प्रदेश में पार्टी को मजबूती देने का निर्णय लिया है। बूथ कमेटी, सेक्टर कमेटी, विधानसभा क्षेत्र कमेटी और जिला कमेटी को सशक्त किया जाएगा ताकि दबे, पिछड़े समाज को आगे ले जाया जा सकेगा।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बीआर धोनी ने कहा कि एकजुटता से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पार्टी जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश टम्टा और बैठक की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ नेता रमेश प्रकाश पर्वतीय ने कहा कि जिले में पार्टी को मजबूती के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। बैठक में बलदेव आगरी, घनश्याम, पूरन चंद्र, हरीश चंद्र आर्य, नवीन चंद्र प्रदीप कुमार, सोहन लाल, अशोक कुमार, सुरेश चंद्र, सुंदर धौनी, सुनील आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पर्वतीय और श्रीराम लोकसभा क्षेत्र प्रभारी बनाए

बागेश्वर। पार्टी की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव पर मंथन करने के बाद पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई। वरिष्ठ नेता रमेश प्रकाश पर्वतीय और श्रीराम को लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया। बंशी लाल को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। संवाद




पांचों सीट पर चुनाव लड़ेगी पार्टी

बागेश्वर। बसपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी राज्य की पांचों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी पहले भी प्रदेश में लोकसभा चुनाव लड़ती रही है। पार्टी सुप्रीमो के दिशा-निर्देश पर सशक्त तरीके से चुनाव लड़ा जाएगा। जनता को भाजपा और कांग्रेस के विपक्ष में लामबंद किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed