{"_id":"62780f681fe6c328f171d72c","slug":"last-right-of-ex-minister-tamta-bageshwar-news-hld4619842146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व कैबिनेट मंत्री की राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व कैबिनेट मंत्री की राजकीय सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि
विज्ञापन
बागेश्वर में पूर्व कैबिनेट मंत्री के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करते प्रभारी डीएम। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद टम्टा का सरयू-गोमती स्थित श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। प्रभारी डीएम चंद्र सिंह इमलाल ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री टम्टा का शनिवार को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया था। रात को उनके परिजन पार्थिव शरीर को लेकर बागेश्वर पहुंचे। रविवार को उनके तहसील स्थित आवास से अंतिम यात्रा निकाली गई। उनके अंतिम संस्कार में भाजपा, कांग्रेस के नेता सहित तमाम नगरवासी भी शामिल हुए। उनके पुत्र चंद्रकांत टम्टा और अभिषेक टम्टा ने चिता को मुखाग्नि दी। सैकड़ों लोगों ने संगम पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, बालकृष्ण, सीओ शिवराज सिंह राणा, कोतवाल जगदीश सिंह ढकरियाल आदि थे। वहीं, पूर्व मंत्री के निधन पर जिले के तमाम संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
टम्टा के निधन पर दुख जताया
गरुड़ (बागेश्वर)। पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद टम्टा के निधन पर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने दु:ख जताया है। निधन पर पूर्व मंत्री गोपाल दत्त भट्ट, भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, प्रकाश कोहली, देवेंद्र परिहार, दयाल बिष्ट,मंगल राणा, हरीश रावत, आनंद बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट, पूर्व प्रमुख पूजा परिहार आदि ने शोक जताया है।