फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Lalit Wins The Race

वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में सौ मीटर दौड़ ललित और गीतांजलि ने जीती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Lalit Wins The Race
कपकोट महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान गोला क्षेपण करता प्रतिभागी। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के चंद्र सिंह शाही राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सौ मीटर की दौड़ ललित सिंह गढ़िया ने जीती। बालिका वर्ग में गीतांजलि गढ़िया पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ बालक में रोहित कोश्यारी दूसरे, सुंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मनीष मेहता ने दूसरा, इंदिरा गढ़िया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला क्षेपण में महेश सिंह पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में गंगा बसेड़ा अव्वल रहे। 200 मीटर की दौड़ ललित गढ़िया, इंदिरा ने जीती। चक्का क्षेपण में महेश सिंह पहले स्थान पर रहे। इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार और क्रीड़ाधिकारी डॉ पीसी तिवारी ने किया। प्रतियोगिता संचालन में डॉ. गीता शाह, ममता सुयाल, डॉ. मुन्ना जोशी, एल्बा मंडेले, डॉ. दिव्या पाठक और अन्य स्टाफ ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed