फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Lack of information on the action taken on the problems of Fury

समस्याओं पर की गई कार्रवाई की जानकारी न मिलने से रोष

Tue, 22 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर Updated Tue, 22 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Lack of information on the action taken on the problems of Fury
बीडीसी की बैठक में मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र पंचायत कपकोट की बैठक में सड़क, पानी, बिजली से संबंधित समस्याओं के मुद्दे छाए रहे। अधिकांश जनप्रतिनिधियों ने पिछली बैठक में विभिन्न समस्याओं पर की गई कार्रवाई की जानकारी अभी तक उन्हें नहीं मिलने पर रोष जताया। ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में मोटर मार्गों के निर्माण और उनके सुधारीकरण पर चर्चा करते हुए अधिकांश जनप्रतिनिधियों ने स्वीकृत मोटर मार्गों के निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति और निर्माणाधीन सड़कों में  सोलिंग, नाली निर्माण और सुरक्षा दीवार पूर्ण न होने पर सवाल उठाए।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान बघर ने जिला योजना के तहत पुलिया निर्माण की मांग की। भराडी-सौंग मोटर मार्ग में स्लाइडिंग जोन पर सीसी मार्ग निर्माण पर जोर दिया। क्षेत्र पंचायत सदस्य गोगिना ने कीमू तक स्वीकृत मोटर मार्ग निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई। ग्राम प्रधान सुमगढ़ ने सौंग से सुमगढ़ तक मोटर मार्ग निर्माण का प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए शीघ्र मोटर मार्ग निर्माण की मांग उठाई। ग्राम प्रधान बाछम ने सुमनधार से बाछम धार तक पैदल मार्ग में डेंजर जोन पर रेलिंग लगाने की मांग की। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से जन आकांक्षाओं के अनुसार कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने को कहा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि वे जनप्रतिनिधियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर क्षेत्र पंचायत बैठकों में प्राप्त समस्याओं का समय से निराकरण करें। उन्होंने बैठकों में जिला स्तरीय अधिकारियों से पूरी जानकारी के साथ उपस्थित रहने को कहा। बैठक में ज्येष्ठ उप प्रमुख हरीश साही, कनिष्ठ प्रमुख गोकुलसिंह पंचपाल, सीडीओ एसएसएस पांगती, एसडीएम एनएस नगन्याल और अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक का संचालन बीडीओ बीसी पंत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed