{"_id":"57239ee74f1c1b3969a9176f","slug":"lack-of-awareness-of-food-adulteration-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता की कमी खाद्य पदार्थों में मिलावट की जननी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता की कमी खाद्य पदार्थों में मिलावट की जननी
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
विशेषज्ञों से चर्चा करते बच्चे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक संचार एवं विकास समिति पिथौरागढ़ की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के उत्प्रेरण एवं सहयोग और पब्लिक स्कूल वेलफेयर ऐसोसिएशन की जिला इकाई के समन्वय से यहां बच्चों का तीन दिवसीय विज्ञान मेेला शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान विषय विशेषज्ञों ने बच्चों को कई जानकारियां दीं। प्रयोगात्मक ज्ञान संदर्भ व्यक्ति योगेश भट्ट ने दिया। उन्होंने बताया कि समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जागरूकता की कमी खाद्य पदार्थों में मिलावट की जननी है। अधिकतर लोग बाजार पर निर्भर हैं। उत्पादों का बगैर परीक्षण के उपयोग करना कई बार नुकसानदायक होता है।
जितेंद्र भटनागर, डा. बसंती भट्ट, डा. अजय कुमार जोशी, डा. दर्शन लाल बवेजा, मनमोहन श्रीवास्तव, शंकर बर्थवाल ने बच्चों से वैज्ञानिक दृष्टि से समाज को मजबूत बनाने को कहा। बच्चों ने विज्ञान मॉडल की प्रदर्शनी लगाई है। मेले को सफल बनाने में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डा. आशा तिवारी, हरीश पांडे, रेखा धामी, दुर्गा असवाल, गौरव पंत, भास्कर तिवारी, लक्ष्मी टाकुली और प्रशांत पांडे समेत विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और प्रधानाचार्य सहयोग कर रहे हैं।