फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Lack JE's in UPCL

यूपीसीएल में जेई का टोटा 

Sat, 02 Sep 2017 09:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर। Updated Sat, 02 Sep 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन

यूपीसीएल में कनिष्ठ अभियंताओं का लंबे समय से टोटा चल रहा है। विभाग के पास 10 के सापेक्ष सिर्फ एक ही पूर्णकालिक अभियंता है। यहां सहायक अभियंता का एक पद भी लंबे समय से खाली पड़ा है। अभियंताओं के नहीं होने से जहां लाइनों की समय से देखरेख नहीं हो पा रही है, वहीं जन शिकायतों के निस्तारण में दिक्कतें आ रही हैं। लोगों ने प्रदेश सरकार से अभियंताओं की शीघ्र तैनाती की मांग की है। 

विज्ञापन

जिले में यूपीसीएल के बागेश्वर, कपकोट, गरुड़, कर्मी, शामा, कांडा, कौसानी और काफलीगैर में पांच एमवीए क्षमता के बिजली घर हैं।

इनसे नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली की आपूर्ति होती है। विभाग में कनिष्ठ अभियंता के 10 पद सृजित हैं, जिसमें बागेश्वर बिजली घर को छोड़ किसी भी बिजली घर में जेई नहीं है। इस सभी जगहों पर कामचलाऊ व्यवस्था के तहत संचालन हो रहा है। 

विज्ञापन

कपकोट उपखंड में एई का पद भी लंबे से खाली है। अभियंता नहीं होने के कारण जन शिकायतों का निराकरण भी समय पर नहीं हो पा रहा है। आपदा और अन्य कारणों से लाइनों में आने वाले फॉल्ट का निस्तारण जल्दी से नहीं हो पाता है। दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले फरियादियों को छोटे से काम के लिए विभाग के कई कई चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। इधर, यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता भाष्कर पांडे ने बताया कि उन्होंने उच्चाधिकारियों को जेई के पद रिक्त होने की बात से अवगत कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed