फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   kunwari village land sliding

गड़गड़ाहट के साथ फट रही है कुंवारी गांव की जमीन

Mon, 12 Mar 2018 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Mon, 12 Mar 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
kunwari village land sliding
कुंवारी गांव में भूस्खलन से खतरे की जद में आए मकान। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
जिले के अतिसंवेदनशील कुंवारी गांव में भूस्खलन की घटना के बाद क्षेत्र में गई एसडीआरएफ की टीम लौट आई है। एसडीआरएफ जवानों ने बताया कि कुंवारी गांव की जमीन गड़गड़ाहट की आवाज के साथ फट रही है। जो लोग पुराने मकानों में रह रहे थे उन्हें सुरक्षित स्थान पर बने नए मकानों में शिफ्ट किया गया है। हालात जानने के लिए सोमवार की सुबह कपकोट के एसडीएम भी प्रभावित गांव के लिए रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि कपकोट तहसील मुख्यालय से लगभग 95 किमी की दूरी पर स्थित कुंवारी गांव में शनिवार की शाम गांव में एकाएक भूस्खलन हो गया था। गड़गड़ाहट की आवाज के साथ जमीन दरकने से गांव में अफरातफरी मच गई थी। रविवार को घटना की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी रवींद्र सिंह बिष्ट ने एसडीआरएफ की एक टीम कुंवारी गांव भेजी थी।
विज्ञापन


टीम में शामिल पांच जवान देर रात लौट आए थे। इन जवानों ने बताया कि कुंवारी गांव की जमीन में तेज गड़गड़ाहट की आवाज आ रही है इसके बाद मिट्टी और पत्थर गिर रहे हैं। टीम में शामिल हेड कांस्टेबल भगत सिंह, कांस्टेबल संतोष परिहार, राजेंद्र, प्रीतम सिंह और चालक सुशील कुमार ने बताया कि एक दर्जन परिवार खतरे की जद में आए घरों में ही रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इन सभी परिवारों को तीन साल पूर्व निर्मित नए घरों में शिफ्ट कर दिया है। इधर बिना बारिश के ही अतिसंवेदनशील गांव की जमीन के दरकने की घटना की जानकारी के लिए उपजिलाधिकारी रवींद्र बिष्ट सोमवार की सुबह कुंवारी के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed