{"_id":"6328b9848e3675311501e287","slug":"kumaun-commissioner-inspects-bagnath-temple-renovation-work-bageshwar-news-hld4762577132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं मंडलायुक्त ने किया बागनाथ मंदिर में जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं मंडलायुक्त ने किया बागनाथ मंदिर में जलाभिषेक
विज्ञापन
बागनाथ मंदिर में मंडलायुक्त दीपक रावत और डीएम रीना जोशी। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मंडल आयुक्त दीपक रावत ने बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर मंदिर में हुए नव और पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
उन्होंने कहा कि बागेश्वर जिले में विकास की सभी संभावनाएं मौजूद हैं। कौसानी के रूप में विश्व प्रसिद्ध हिल स्टेशन है, वहीं रोमांच के शौकीनों के लिए विश्व में प्रमुख स्थान रखने वाले पिंडारी और कफनी ग्लेशियर भी मौजूद हैं। कहा कि विकास कार्य नियोजित ढंग से होने बेहद जरूरी है। वह आज भी जिले में रहेंगे और यहां हो रहे विकास कार्यों का जायजा लेंगे।
वहां पर डीएम रीना जोशी, एसपी अमित श्रीवास्तव, एडीएम चंद्र सिंह इमलाल, एसडीएम हरगिरि, गरुड़ राजकुमार, कांडा मोनिका, तहसीलदार दीपिका आदि थीं।
दुर्गा पूजा कमेटी ने दिया ज्ञापन
बागेश्वर। मंडलायुक्त को दुुर्गा पूूजा कमेटी के सदस्यों ने नगर में बढ़ रही अराजकता को लेकर ज्ञापन दिया। कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि नुमाइशखेत मैदान में हर साल दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जाता है लेकिन पहली बार अराजक तत्वों ने निर्माणाधीन मूर्ति को खंडित किया है। कमेटी ने मैदान के समीप अस्थायी पुलिस चौकी खुलवाने और पूजा स्थल के आसपास सीसीटीवी लगवाने की मांग की। वहां पर अध्यक्ष बृज किशोर वर्मा, उमेश साह आदि मौजूद रहे। संवाद

बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत। संवाद न्यू- फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन