फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Ktpudiacina imposed two-hour jam

कठपुड़ियाछीना में लगाया दो घंटे का जाम

Sat, 19 Sep 2015 12:50 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूूराे, अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sat, 19 Sep 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन

शुक्रवार धूराफाट क्षेत्र की चार सूत्री मांगें लंबित चल रही हैं। समस्याओं का समाधान न होने से नाराज लोगों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बागेश्वर ताकुला अल्मोड़ा राष्ट्रीय राज मार्ग के कठपुड़ियाछीना में दो घंटे का जाम लगा दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

विज्ञापन


इस कारण सुदूरवर्ती क्षेत्रों को जाने वालों को कई परेशानियां उठानी पड़ीं। आंदोलनकारियों ने शासन-प्रशासन पर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप मढ़ा और आंदोलन तेज करने की चेेतावनी दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसडीएम फिंचा राम चौहान, तहसीलदार मोहन राम और सीओ धनी राम मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन देने पर आंदोलनकारियों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह 11.20 बजे धूराफाट क्षेत्र के कभड़ा, पाना, असों, घटगाड़, बोहाला, मल्लाकोट, साता, घटगाड़, प्यारा, एरियाबगड़, नंदी गांव, मयो, चनबौड़ी के ग्रामीण नारेबाजी करते हुए एनएच के कठपुड़ियाछीना में जमा हुुए और दो घंटे का जाम लगा दिया।

 सभा में वक्ताओं ने कहा कि 1977 में तत्कालीन पर्वतीय विकास राज्यमंत्री शोबन सिंह जीना ने 21 किमी लंबी कठपुड़ियाछीना शेराघाट सड़क की स्वीकृति दी थी।

तब से सड़क 13 किमी ही पक्की हो सकी है। असों से तरमोली तक सड़क का कटान भी ढंग से नहीं हो सका है। सड़क का मिलान शेराघाट तक कब होगा इसका ठोस जवाब किसी के भी पास नहीं है।

सड़क निर्माण में कटी नाप भूमि का आज तक मुआवजा भी नहीं दिया गया है। बीएसएनएल ने ओएफसी बिछाने के लिए बड़े-बड़े गड्ढे बना दिए हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी है।

एसडीएम फिंचा राम ने आश्वस्त किया कि वह संबंधित विभाग को समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश देंगे। इसके लिए लोगों को एक सप्ताह का इंतजार करना होगा।


तरमोली के ग्राम प्रधान कैलाश मेहता, बोहाला विमला देवी, कभड़ा प्रेम राम, कठपुड़ियाछीना ब्लाक जनसंघर्ष समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रावत, संरक्षक ओम प्रकाश टम्टा, कृष्ण सिंह आदि शामिल थे।

18 बीजीएस 9पी: कठपुड़ियाछीना में जाम लगाते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed