{"_id":"08edda8e6a9d75509d3fc3d36b14f7e8","slug":"kmsyar-field-holding-hands-roads-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्ला कमस्यार क्षेत्र की सड़कें बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्ला कमस्यार क्षेत्र की सड़कें बदहाल
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
Updated Fri, 08 May 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन, लोनिवि की घोर उपेक्षा के कारण पल्ला कमस्यार क्षेत्र की सड़कों का बुरा हाल हो गया है। रावतसेरा बांस पटान मार्ग के गधेरों में पुल नहीं बने जबकि खातीगांव देवतोली मार्ग चार साल से खराब है। रोगियों को डोली में बैठाकर सड़क मार्ग तक पहुंचाने में ग्रामीणों के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन
सड़क ने बनने से जहां ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं गांवों के विकास रुक रहा है। ग्रामीणों ने सड़कों का निर्माण शीघ्र पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
पिछले वर्ष जिला प्लान से बनी दो किमी लंबी सड़क पहली बरसात में ही ध्वस्त हो गई थी। इस सड़क से नरगोली, चंतोला, ठांगा गांव जुड़े हैं जबकि लोनिवि की खातीगांव के महतगांव तक बनी सड़क भी खराब है। इसी तरह कांडा रावतसेरा मोटर मार्ग से पैंसिया तक बन रही सड़क के निर्माण में भी अपेक्षित तेजी नहीं आ रही है।
विज्ञापन
इस सड़क के नैकाणा, हरगाड़, भैंसखाल गधेरे में पुलों का निर्माण नहीं हो सका है। गधेरे में लगे होम पाइप भी गधेरे के तेज बहाव में बह चुके हैं। रावतसेरा बांसपटान मार्ग पर चार साल से पुल नहीं बन सका है। पुल न बनने से गधेरों से वाहन निकालने में परेशानी हो रही है। सड़कों का निर्माण न होने से ग्रामीणों को मीलों पैदल चलना पड़ रहा है।
रोगियों को डोली में बैठाकर बेड़ीनाग के अस्पताल ले जाने में ग्रामीणों के पसीने छूट रहे हैं। ग्रामीणों ने सड़कों, पुलों का शीघ्र न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
इनमें ग्राम प्रधान रामलाल दास भंडारीगांव, अनिल रौतेला नरगोली, सतीश उप्रेती, युवक मंगल दल के अध्यक्ष राजेंद्र रौतेला, बीडीसी सदस्य कुंदन बोरा, अवकाश प्राप्त प्रधानाचार्य रमेश उप्रेती, मुन्ना भौर्याल, प्रवीण रौतेला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शंकर राम, रमेश राम, बहादुर सिंह डसीला, माधो धानिक, मनोज राठौर, मुकेश पाठक, गणेश कार्की, नरेंद्र भौर्याल, लाल सिंह, हरीश राम आदि शामिल हैं।
वहीं विधायक ललित फर्स्वाण ने लोनिवि के अभियंताओं को सड़कों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों की संख्या बढ़ाकर निर्माण कार्य तेज करने को कहा गया है।