{"_id":"6228f4cfa7ed0a34aa099458","slug":"kiwi-man-felicitated-in-dehradun-bageshwar-news-hld455967847","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीवी मैन भवान सिंह कोरंगा को राज्यपाल ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीवी मैन भवान सिंह कोरंगा को राज्यपाल ने किया सम्मानित
देहरादून में कीवी मैन भवान सिंह कोरंगा को सम्मानत करते राज्यपाल। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
Link Copied
बागेश्व। कपकोट तहसील के शामा में टिश्यू तकनीक से कीवी फल का उत्पादन कर रहे सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भवान सिंह कोरंगा को राज्यपाल लेफ्टीनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह ने सम्मानित किया है। कोरंगा को सम्मान मिलने से इलाके में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
सम्मान राजभवन में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी, वसंतोत्सव में राज्यपाल ने कोरंगा को सम्मानित किया। राज्यपाल ने कोरंगा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इसससे और लोगों को भी प्रेरणा मिलेगी। कीवी उत्पादक भवान सिंह कोरंगा ने कहा कि शामा में टिश्यू तकनीक से कीवी उत्पादन कर रहे हैं। कलम और अन्य विधि से पौध तैयार करने में लागत अधिक आती है। वर्तमान में वह हर साल कीवी फलों से बेहतर आमदनी कर रहे हैं। साथ ही 25 स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। उनकी नर्सरी में इस समय आठ हजार नये पौध तैयार हैं। वह अन्य जिलों को भी पौध दे रहे हैं। बताया कि उन्होंने वर्ष 2009 से कीवी उत्पादन का काम शुरू किया। इधर, कोरंगा को सम्मान मिलने पर पूर्व विधायक ललित फस्वार्ण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष धीरज कोरंगा, ग्राम्या के उप परियोजना निदेशक ललित रावत, दानपुर किसान एकता स्वायत्त सहकारिता के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह कोरंगा आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।