फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kidnapping of child with the intention of misbehavior

कुकर्म की नीयत से बच्चे का अपहरण

Thu, 14 Dec 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Thu, 14 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Kidnapping of child with the intention of misbehavior
बच्चे का अपहरणकर्ता पुलिस की गिरफ्त में।

एक युवक ने सड़क किनारे खेल रहे चार साल के बच्चे का बदनीयती से अपहरण कर लिया। बच्चे के अपहरण की खबर से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अपहृत बच्चे को रात 12 बजे एक युवक के कमरे से चारपाई के नीचे निर्वस्त्र बरामद कर लिया। आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार देर होने पर मासूम के साथ कोई भी अनहोनी हो सकती थी। बच्चे को बरामद करने वाली टीम को एसपी ने 2500 रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


मूल रूप से नेपाल निवासी व्यक्ति का परिवार मंडलसेरा में रहता है। बुधवार की शाम लगभग चार बजे उसका चार साल का बेटा अपने बड़े भाई के साथ सड़क किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वहां एक युवक पहुंचा और छोटे बच्चे का हाथ पकड़कर अपने साथ ले गया। यह देख बड़े भाई ने मां को इसकी सूचना दी। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। परेशान परिजनों ने रात 9 बजे कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। 
विज्ञापन


कोतवाल टीआर वर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर बच्चे की तलाश शुरू की गई। पूछताछ करने पर कुछ लोगों ने युवक के साथ बच्चे के बैजनाथ मोटर मार्ग की ओर जाने की जानकारी दी। आरे गांव में लोगों ने गांव के ही पंकज सिंह के साथ शाम के समय बच्चा देखे जाने की बात बताई। इस पर पुलिस ने रात 12 बजे पंकज के कमरे में दबिश देकर प्रकाश को बरामद कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह और कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि बच्चा नग्न हालत में पंकज सिंह की चारपाई के नीचे पड़ा था। पुलिस के अनुसार बच्चा शोर न मचा सके इसके लिए उसके मुंह पर पट्टी बांधी गई थी। पुलिस ने आरोपी पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आइपीसी की धारा 365 और 7/8पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बच्चे का मेडिकल कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed