फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kharlekh-Bhanar road closed due to debris

बागेश्वर की चार सड़कों पर यातायात बाधित, 15 हजार की आबादी प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kharlekh-Bhanar road closed due to debris
बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम हुई बारिश से खड़लेख-भनार मार्ग पर मलबा आने से सड़क बंद हो गई है। इससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रहीं हैं। जिले में बंद सड़कों की संख्या अब चार हो गई है। इन सड़कों के बंद होने से करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कपकोट में मंगलवार की देर शाम 15 एमएम बारिश हुई। बारिश के कारण खड़लेख से भनार जाने वाली सड़क पर मलबा आ गया है। मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। कंधार-सरमोली-लोहागड़ी सड़क गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण बीते 21 जुलाई से बंद है। पुल न होने के कारण लोहागड़ी सड़क की शुरूआत में एक स्थान पर गोमती नदी से वाहनों की आवाजाही होती है। इस स्थान पर पुल बन गया है। नव निर्मित पुल की साइड में सड़क के मिलान का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

बिजोरीझाल से ओखलसों जाने वाली सड़क बीते 31 जुलाई से बंद है। बारिश के कारण यह सड़क धंस गई है। गरुड़ से द्योनाई जाने वाली सड़क बीते 28 जुलाई से बंद है। सड़कों की मरम्मत का काम चल रहा है। सड़कों के बंद होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। सामान सिर पर ढोना पड़ रहा है। लोगों ने जल्द से जल्द सड़कों पर यातायात बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed