{"_id":"694c2b0f959a9d767b005a67","slug":"kausani-gears-up-for-christmas-and-new-year-celebrations-bageshwar-news-c-231-shld1005-120918-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: क्रिसमस और नए साल के जश्न को कौसानी तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: क्रिसमस और नए साल के जश्न को कौसानी तैयार
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए पर्यटन नगरी तैयार है। सैलानियों की आमद भी बढ़ने लगी है। होटलों के 80 प्रतिशत से अधिक कमरे ऑनलाइन बुक हो चुके हैं। पिछले महीने आयोजित कनेक्ट कौसानी कार्यक्रम का भी लाभ मिल रहा है। कारोबारियों को उम्मीद है कि साल का अंतिम माह उनके लिए बेहतर साबित होगा।
महात्मा गांधी की प्रवास स्थली रहे कौसानी के पर्यटन में कोविड काल के बाद गिरावट आ रही थी। सैलानियों की घटती संख्या को देखते हुए बीते दिनों होटल व्यापारियों ने कनेक्ट कौसानी कार्यक्रम का आयोजन किया था। देशभर के ट्रैवल एजेंटों ने कार्यक्रम में शिरकत कर कौसानी को प्रमोट करने की बात कही थी। इसका असर दिखना शुरू हो गया है। कौसानी में दिल्ली, गुजराज, महाराष्ट्र, बंगाल आदि राज्यों से सैलानी आने लगे हैं। होटल कारोबारियों के अनुसार होटल, रिसॉर्ट, होमस्टे आदि में 75 से 80 प्रतिशत तक कमरे बुक हो चुके हैं। क्रिसमस से अधिक बुकिंग 31 दिसंबर और नए साल के लिए आ रही हैं।