फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kausani Full on Touists

पर्यटकों से गुलजार हुई पर्यटन नगरी कौसानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Kausani Full on Touists
कौसानी के अनासक्ति आश्रम में उमड़े सैलानी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कौसानी (बागेश्वर)। महानगरों में गर्मी बढ़ने के साथ ही सैलानियों का पहाड़ों की ओर आना शुरू हो गया है। मिनी स्विटजरलैंड के नाम से विख्यात कौसानी भी इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। देश के विभिन्न प्रांतों से सैलानी घूमने आ रहे हैं। सैलानियों की अच्छी संख्या से होटल कारोबारियों के चेहरों पर रौनक है। स्थानीय व्यापारियों को भी सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

पर्यटन नगरी कौसानी की हसीन वादियां पहाड़ों की सैर करने वालों को हमेशा आकर्षित करती रही हैं। हालांकि बीते दो वर्षों में कोरोना की मार से कौसानी में काफी कम संख्या में सैलानी आए थे लेकिन इस बार हालात पूरी तरह से बदले हैं। अप्रैल के पहले पखवाड़े में ही होटल सैलानियों से भरने लगे हैं। गुजरात, बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, लखनऊ, राजस्थान आदि प्रदेशों के सैलानी कौसानी आकर सूर्योदय और सूर्यास्त का आकर्षक नजारा देखने के साथ हिमालय की लंबी पर्वत श्रृंखला का दीदार कर रहे हैं। अनासक्ति आश्रम, रुद्राधारी मंदिर, बैजनाथ मंदिर, कौसानी चाय बागान आदि स्थलों का भ्रमण कर यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा रहे हैं। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बबलू नेगी ने बताया कि पिछले दो वर्षों में कोविड महामारी ने पर्यटन उद्योग को काफी नुकसान पहुंचाया था। इस वर्ष कोरोना का असर कम होने के चलते सैलानियों का कौसानी आना शुरू हो गया है। आने वाले महीनों में भी हालात अच्छे रहे तो इस वर्ष पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छी आय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed