फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kausani-Bhatadia road will open 30 days

कौसानी-भतेड़िया सड़क खुलने में लगेंगे 30 दिन

Wed, 30 Aug 2017 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Wed, 30 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Kausani-Bhatadia road will open 30 days
कौसानी-भतेड़िया मोटर मार्ग के धंसने से खतरे में आए मकान। - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 भूस्खलन के कारण 16 जुलाई से बंद कौसानी-भतेड़िया मोटर मार्ग के फिलहाल खुलने की कोई उम्मीद नहीं है। गरुड़ के एसडीएम सुंदर सिंह ने क्षतिग्रस्त सड़क में चल रहे निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद एसडीएम ने भी सड़क खुलने में कम से कम एक माह का समय लगने की बात कही है।  
मालूम हो कि मूसलाधार बारिश से कौसानी-भतेड़िया मोटर मार्ग में लगभग 20 मीटर सड़क धंस गई थी। तब से भतेड़िया के लिए वाहनों का संचालन ठप है। आधा दर्जन गांवों के लोग अलग-थलग पड़े हुए हैं। सुरक्षा दीवार के निर्माण में हो रही देरी के कारण सड़क के ऊपर स्थित होटल व मकानों को खतरा पैदा हो गया है। विभाग डेढ़ माह बाद भी सड़क को दुरुस्त नहीं कर पाया है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी द्वारा इसकी शिकायत डीएम से की थी। डीएम के निर्देश पर बुधवार को गरुड़ के एसडीएम सुंदर सिंह ने सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ ही ठेकेदार को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान भी रखने को कहा। जिले में मलबा आने से कपकोट-कर्मी और मुनार बैंड-सूपी सड़कें भी बंद पड़ी हैं।  
विज्ञापन


कौसानी-भतेड़िया सड़क का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माणदायी एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क खुलने में लगभग एक माह का समय अभी लगेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुंदर सिंह, एसडीएम, गरुड़।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed