फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Karvachauth Celebration

करवाचौथ के दिन सुहागिनों ने बागनाथ मंदिर में की सामूहिक पूजा अर्चना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Karvachauth Celebration
एनटीडी में रविवार को सामूहिक रूप से करवाचौथ की पूजा करती महिलाएं। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिले में करवाचौथ पर्व धूमधाम से मनाया गया। रविवार सुबह से व्रत की तैयारियों में जुटीं सुहागिनों ने निर्जला व्रत कर सोलह श्रृंगार भी किए। रात आठ बजे आसमां में निकले चांद को छलनी पर उतारा और उसके साथ अपने पति के हाथों जल ग्रहण कर अखंड सौभाग्य की कामना की।
विज्ञापन

रविवार शाम के कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवाचौथ की पूजा की। इस मौके पर करवाचौथ की कथा भी सुनाई गई। सुहागिनों ने ऊँ जय करवा मइया माता जय करवा मइया, जो व्रत करे तुम्हारा पार करो नइया... आरती की। इस मौके पर घरों में विशेष पकवान भी बनाए गए और प्रसाद बांटा गया। कई सुहागिनों के पति घर नहीं आ पाए तो इन महिलाओं ने पति की फोटो, वीडियो कॉल करके अपना व्रत खोला। इस बार करवाचौथ पर रविवार का दिन पड़ा। इस कारण नौकरी पेशा दंपतियों को राहत मिली। एनटीडी स्थित आशा कपूर के आवास में महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवाचौथ मनाया। वहां पर शशि कपूर, सिम्मी धवन, रीता कपूर, मीता धवन, श्रद्धा जोशी कपूर, पूनम कपूर, अपर्णा कपूर, शेफाली कपूर आदि थीं।
विज्ञापन

सुहागिनों ने बागनाथ मंदिर में की सामूहिक पूजा
बागेश्वर। अखंड सुहाग की कामना के लिए मनाया जाने वाला पर्व करवाचौथ पूरे जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर पूूजा की। नगर के बागनाथ मंदिर में हर वर्ष की तरह नगर के विभिन्न वार्डों से आई महिलाओं ने सामूहिक पूजा की। मंदिर प्रांगण में महिलाओं ने अलग-अलग टोलियां बनाकर भगवान शिव के परिवार की विधिवत पूजा की और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा। सिमी सोनी ने करवाचौथ पूजा संपन्न कराई। वहां पर रेखा खेतवाल, ममता बोरा, ज्योति रावल, उमा भरड़ा, डॉ. शेफाली साह, एनी बिष्ट, पूजा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडित गणेश चंद्र तिवारी बताते हैं कि करवाचौथ की पूजा के अलग-अलग विधान हैं। एक विधान के अनुसार भगवान शिव-माता पार्वती और चंद्रदेव की पूजा की जाती है। वहीं एक विधान के अनुसार भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि चंद्रमा की उपासना करने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन के सारे कष्टों का नाश होता है।

कांडा-कपकोट में भी रही धूम
कांडा/कपकोट। कपकोट और कांडा तहसील में भी सुहागिन महिलाओं ने करवाचौथ पर मंदिरों में पूजा की। कपकोट के तिरुवाण में कालिका मंदिर प्रांगण में महिलाओं ने विधिविधान से करवाचौथ पूजा संपन्न कराई। आशा तिरुवा, जमुना देवी, पूजा देवी, मुन्नी देवी, गुड्डी देवी, विमला देवी, लक्ष्मी देवी आदि ने करवाचौथ की कथा पढ़ी। कांडा के महाकाली मंदिर में भी सुहागिनों ने मां का आशीर्वाद लिया।

बागेश्वर के बागनाथ मंदिर परिसर में करवाचौथ पूजन करतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी

बागेश्वर के बागनाथ मंदिर परिसर में करवाचौथ पूजन करतीं महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : BAGESHWAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed