फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kargil martyr Ramesh Parihar's village will soon be connected by motorway

जल्द मोटर मार्ग से जुडेगा कारगिल शहीद रमेश परिहार का गांव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kargil martyr Ramesh Parihar's village will soon be connected by motorway
बागेश्वर। कारगिल शहीद रमेश परिहार के गांव डुंगरगांव के लिए बन रहे मोटर मार्ग का निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा। अमतोड़ा के बेलता से आगे के लिए चार किमी सड़क को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। शासन ने जिले के दो अन्य मोटर मार्गों को स्वीकृति प्रदान करते हुए उनके निर्माण का रास्ता भी साफ कर दिया है। 13 किमी लंबे तीनों मोटर मार्गों के निर्माण के लिए राज्य योजना के तहत 244.38 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन

डुंगरगांव के लिए रुनीखेत से बाया अमतौड़ा मोटर मार्ग का निर्माण वर्ष 2011-12 में शुरू हुआ था। 2014 तक छह किमी सड़क का कटान हुआ। इसके बाद काम ठप पड़ गया। ग्रामीणों ने लगातार ज्ञापन, धरना, प्रदर्शन और आमरण अनशन से दबाव बनाए रखा। विधायक चंदन राम दास ने बताया कि डुंगरगांव तक बाकी बचे चार किमी मोटर मार्ग के निर्माण के लिए राज्य योजना के तहत 75.85 लाख रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि शासन ने दो अन्य मोटर मार्गों बोहाला से नंदीगांव के नव निर्माण और बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग का विस्तार करते हुए सात-रतबे से सीमी-नरगोल सड़क में मिलान की स्वीकृति भी मिल गई है। चार किमी लंबे बोहाला-नंदीगांव मोटर मार्ग के लिए 75.95 लाख और बागेश्वर-गिरेछीना मोटर मार्ग के पांच किमी विस्तार के लिए 92.58 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। तीनों मोटर मार्गों के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 10-10 लाख रुपये की राशि अवमुक्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed