फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kapkot in Bageshwar PR

शंखनाद ग्राम्य विकास महाचिंतन चौपाल

Sat, 26 Dec 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)। Updated Sat, 26 Dec 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kapkot in Bageshwar PR

भाजपा ने बिचला दानपुर के सुदूरवर्ती रामगंगा घाटी में शंखनाद ग्राम्य विकास महाचिंतन अभियान चलाया है। इसके तहत भाजपा के प्रदेश मंत्री और पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि कांग्रेसराज में गांवों का विकास चौपट हो गया है। ग्रामीण मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं जबकि सरकार के मंत्री हवाई दौरों से राजकोष को खाली कर रहे हैं।

विज्ञापन


शामा, रातिरकेठी, मल्खाडुंगर्चा, गोगिना, किमू गांवों में आयोजित चौपाल बैठकों में भौर्याल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में स्वीकृत योजनाएं ठप हैं। भाजपा बैठकों के जरिए समस्याओं का आकलन कर रही है। सरकार गांवों के विकास, बेरोजगारी, पलायन रोकने में नाकाम हो गई है। लघु जल परियोजना टू भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। वर्ष 2010 में मंजूर गोगिना-किमू सड़क पर काम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के एकमात्र आयुर्वेदिक अस्पताल में डॉक्टर नहीं है। स्कूलों में शिक्षकों के बगैर बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। कहा कि वंचित गांवों तक दीनदयाल विद्युतीकरण योजना पहुंचाने के लिए पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी से कहा जाएगा जबकि संचार सुविधा के लिए सांसद अजय टम्टा से बात की जाएगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा ने ग्रामीणों से कहा कि वह कांग्रेस के झांसे में न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाला समय भाजपा का ही है। ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम ने प्रदेश सरकार पर बजट कटौती का आरोप लगाया। वहां जिला पंचायत सदस्य हेमा पाठक, सामाजिक कार्यकर्ता भगवती प्रसाद पाठक, ग्राम प्रधानों में पुष्कर सिंह, भागीरथी देवी, कमला देवी, आनंद प्रकाश, कमला देवी, गोपुली देवी, नरेंद्र सिंह, बीडीसी सदस्य जसपाल सिंह, भवान सिंह दानू, खुशहाल मेहता आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed