{"_id":"728885ed698f17a456034310eb828c61","slug":"kapkot-directly-assessing-public-grievances-to-be-resolved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपकोट की जनसमस्याओं का हो समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपकोट की जनसमस्याओं का हो समाधान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Fri, 15 May 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया के नेतृत्व में आए कपकोट के लोगों ने बृहस्पतिवार को डीएम भूपाल सिंह मनराल को सौंपा। इसमें उन्होंने डीएम से समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया कि जिले में डीजल, पेट्रोल की किल्लत से परेशानी बढ़ी है। इसे सुधारने के लिए बिचौलियों, कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगना चाहिए। कपकोट, भराड़ी, शामा, कर्मी, लोहारखेत, बदियाकोट, हरसीला, चौंरा, बनलेख, रीमा, सनेती, स्यांकोट, कमेड़ीदेवी, कांडा, सानीउडियार, पंद्रहपाली आदि क्षेत्रोें में शिविर लगवाकर आधार कार्ड बनवाने की भी मांग की।
विज्ञापन
राज्यपाल के नाम संबोधित एक अन्य ज्ञापन में उन्होंने कहा कि राज्य, जिला योजना के तहत अनेक सड़कें, बिजली, पानी की योजनाएं स्वीकृत थी। उन पर भी तीन साल से कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने स्वीकृत सड़कों में भटौड़ा शोभाकुंड, असों बसकूना, सनेती बैकोड़ी, महरूड़ी पठक्युड़ा, झांकरा भंतोला, तत्कालीन मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शामिल बदियाकोट बोराचक झारकोट मोटर मार्ग आदि सड़कों के निर्माण के लिए समरेखन (एलाइनमेट) तक शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
सड़कें न बनने से जहां गांवों का विकास ठप पड़ा है। वहीं ग्रामीणों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व विधायक गढ़िया के साथ संजय जोशी, करम दानू, बलवंत सिंह आदि थे।