{"_id":"6f7c0d5e114b7b0446c1e01d2759d317","slug":"kapkot-college-named-royal-name-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही के नाम होगा कपकोट महाविद्यालय का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही के नाम होगा कपकोट महाविद्यालय का नाम
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर
Updated Fri, 08 May 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत की पिछले दिनों राजकीय महाविद्यालय का दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्र सिंह शाही के नाम रखने की घोषणा रंग लाई है। उच्च शिक्षा निदेशक बीसी मेलकानी ने इसकी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
उन्होंने प्राचार्य को स्व. शाही से जुड़े सभी पत्रावलियों समेत आजादी में दिए गए उनके योगदान संबंधी सभी जानकारियां शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्राचार्य केके पंत ने बताया कि उन्होंने उच्च शिक्षा निदेशक के निर्देश पर इतिहास के प्राध्यापक डा. एमसी आर्य को शाही से संबंधित सभी जानकारियां एकत्र करके शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि निदेशक से अनुमति मिलते ही एक समारोह होगा। इसमें कालेज का नामकरण शाही के नाम पर रखने की विधिवत घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
प्राचार्य ने बताया कि राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) से कालेज के लिए दो करोड़ रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है। इसके तहत होने वाले कार्यों के लिए तैयार डीपीआर का परीक्षण भी हो चुका है। इस धन के मिलने से कालेज में हाईटेक पुस्तकालय, वाईफाई सेवा, कंप्यूटरीकृत लैब, कांफ्रेंस हॉल, स्पोर्ट्स संबंधी गतिविधियां शुरू होंगी।
विज्ञापन