{"_id":"526282d233c150cd6ca33f473e9265ea","slug":"kanda-would-be-separate-counters-for-pensioners-in-the-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों के लिए अलग काउंटर बनेगा कांडा के बैंक में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों के लिए अलग काउंटर बनेगा कांडा के बैंक में
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)।
Updated Sun, 03 Jan 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की स्थानीय शाखा में शनिवार को ग्राहक गोष्ठी हुई। जिसमें नवागत प्रबंधक नवीन बजाज ने लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शाखा में पेंशनरों को वृद्ध ग्राहकों को विशेष सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
शाखा के ने ग्राहकों का परिचय लिया। ग्राहकों ने समस्याएं बताई। प्रबंधक ने कहा कि पूर्व में कैश का अभाव रहने के कारण एटीएम सेवा बंद करनी पड़ी। इसे फिर से बहाल किया जाएगा। एटीएम के लिए नियमित कैश की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से कमजोर, बुजुर्ग लोगों को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। उन्हें टोकन दिए जाएंगे, जिससे वह एक स्थान पर बैठक बारी का इंतजार कर सकेेंगे। पेंशनरों के लिए एक अलग काउंटर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
प्रबंधक ने कहा कि बैंक शाखा में सुविधाएं जुटाने के लिए स्टाफ की जरूरत है। कर्मचारियों का अभाव है, इसे दूर करने के लिए उच्चाधिकारियों को प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। बैठक में राजवर्धन, हरीश रावत, हीरा प्रकाश, आनंद सिंह, हयात सिंह, बंशीधर कांडपाल, अशोक जोशी, वीरेंद्र नगरकोटी, रूप सिंह माजिला, विजय लाल, गंगा लाल वर्मा, सुंदर गड़िया, हीरा सिंह कर्म्याल थे।