फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Kanda Station in the New Year's gift

नए साल में कांडा को थाने का उपहार

Sat, 02 Jan 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कांडा (बागेश्वर)। Updated Sat, 02 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
 Kanda Station in the New Year's gift

नए साल के पहले दिन कांडा क्षेत्र के लोगों को थाने का उपहार मिला है। तहसील परिसर में थाने का उद्घाटन विधायक ललित फर्स्वाण ने किया। उन्होंने आशा जताई कि पुलिस लोगों के साथ मित्रवत व्यवहार करके इलाके में अमन कायम करने में सफल होगी। पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल ने बताया कि नए थाने में कांडा तहसील के 172

विज्ञापन
गांव शामिल होंगे। राजेश कुमार यहां के पहले थानाध्यक्ष होंगे। थानाध्यक्ष के अलावा दो एसआई, एक हेड कांस्टेबल और 11 कांस्टेबल नियुक्त किए गए हैं।

तहसील परिसर में मुख्य अतिथि विधायक ललित फर्स्वाण, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश एठानी, प्रभारी डीएम एसएस पंागती और पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल ने थाने का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि कांडा का पूरा क्षेत्र अभी तक राजस्व पुलिस के पास था। राजस्व पुलिस का कार्य करने का तरीका अलग रहा है। गांवों के लोग स्वाभाविक रूप से शांति के प्रेमी होते हैं।
विज्ञापन


पुलिस को समाज की संरचना और मनोविज्ञान के अनुसार लोगों के साथ मित्रवत व्यवहार करना होगा। लोगों की शिकायतों को स्थानीय स्तर पर निपटाने के साथ ही तस्करी और अन्य असामाजिक गतिविधियों को रोकना होगा। पुलिस अधीक्षक एनएस नपलच्याल ने कहा कि पुलिस लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बाहरी लोगों के सत्यापन में लोगों से सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक उम्मेद सिंह माजिला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, ज्येष्ठ प्रमुख गोपा धपोला, बंशीधर कांडपाल, वीरेंद्र नगरकोटी, आलम मेहरा, दीप कांडपाल, गंगा वर्मा, बबलू कांडपाल अशोक जोशी सहित कई लोग उपस्थित थे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed