{"_id":"57c9a5a54f1c1bc9592cbd90","slug":"kalash-yatra-in-bageshwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुली, पोथिंग, ऐठान में भगवती पूजन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुली, पोथिंग, ऐठान में भगवती पूजन शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Fri, 02 Sep 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में निकली कलशयात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कपकोट। बहुली, पोथिंग, ऐठान में स्यौपाती भगवती पूजा शुरू हो गई है। महिलाओं ने ढोल, नगाड़ों के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली। पोथिंग गांव में लाटू देवता के डांगर ने अवतरित होकर भंडारे के लिए अनाज भरा। पूजा को लेकर लोगों में खास उत्साह है। पूजा स्थल पर कीर्तन, भजन हो रहे हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार सुुबह बहुली गांव की महिलाएं रंगोली पहनकर गाजे-बाजे के साथ नगर के पवित्र सरयू, गोमती के संगम पर पहुंची। पूजन के बाद उन्होंने पवित्र जल को तांबे के कलशों में भरा। पौराणिक बागनाथ मंदिर की परिक्रमा के बाद वह गांव के मंदिर पहुंची। कलशों में भरे जल से देवी का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
पंडित संजय कांडपाल, राजू कांडपाल ने पूजा कराई। इसमें राजेंद्र परिहार, प्रमोद परिहार, महेंद्र परिहार, संजय परिहार, गोविंद बिष्ट आदि थे। कपकोट ब्लॉक के पोथिंग गांव में भगवती पूजा शुरू हो गई है। श्रद्धालु सुबह गांव की तिबारी में जमा हुए। देव डांगर सरयू स्नान के बाद पुन: तिबारी में पहुंचे। अपराह्न भगवती माता के डांगर भीम सिंह दानू, लाटू देवता के डंगरिए खुशहाल सिंह कन्याल अवतरित हुए।
विज्ञापन
लोगों ने उनसे पूजा की सफलता की कामना की। लाटू के डंगरिए ने भंडारे के लिए अनाज भरा। ग्राम प्रधान चंपा देवी और बीडीसी सदस्य शोभा देवी ने बताया कि सात, आठ सितंबर को जागरण होगा जबकि नौ सितंबर को मंदिर में सुबह से ही पूजा पाठ होंगे। भंडारे का भी आयोजन होगा। उन्होंने लोगों से भंडारे में शामिल होने की अपील की।
नगर पंचायत कपकोट के ऐठान के देवी ग्वल मंदिर में नंदाष्टमी पूजा शुरू हो गई है। महिलाओं ने रंगोली पहनकर ढोल, नगाड़ों के साथ भव्य कलशयात्रा निकाली। सरयू की पूजा के बाद उन्होंने तांबे के कलशों में पवित्र जल भरा। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने जलाभिषेक किया।
इसके बाद मंदिर में पूजा, अर्चना शुरू हुई। लोगों ने पूजा निर्विघ्न संपन्न होने और इलाके में खुशहाली की कामना की। वहां फार्मेसिस्ट हरीश ऐठानी, व्यापार मंडल भराड़ी के अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी, खीम सिंह ऐठानी, दरबान कुंवर, डॉ. शेर सिंह ऐठानी, प्रकाश जोशी, गीता ऐठानी, पुष्पा, दीपा, हंसी ऐठानी आदि थे।